{"_id":"64fcb945805ddac501029ff0","slug":"lawyers-boycotted-national-lok-adalat-gonda-news-c-100-1-slko1028-3984-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: वकीलों ने किया राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: वकीलों ने किया राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार
Sat, 09 Sep 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शनिवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार किया। वकीलों ने न्यायालय परिसर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन व नारेबाजी की। वकीलों ने लोक अदालत में वादों का निस्तारण कराने आए वादकारियों को कचहरी से बाहर कर दिया। वकीलों के विरोध पर स्टाॅल लगाए बैंककर्मियों ने भी अपने पोस्टर व बैनर समेट लिए।
सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार मिश्र व बार एसोसिएशन के महामंत्री जगन्नाथ शुक्ल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का विरोध किया और पुलिस व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारी वकीलों ने हापुड़ की घटना के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। लोक अदालत को भी स्थगित करने की मांग की गई। हाल ही में गोंडा जनपद के प्रशासनिक जज का पदभार संभालने वाले हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति उमेश चंद्र शर्मा जब लोक अदालत का उद्घाटन करने न्यायालय परिसर पहुंचे तो अधिवक्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध जताया। हालांकि जनपद न्यायाधीश बृजेंद्र मणि त्रिपाठी ने पहले ही अधिवक्ताओं से शांति बनाए रखने का अनुरोध किया था।
अधिवक्ताओं के विरोध के चलते शनिवार को लोक अदालत में किसी भी विभाग का स्टाॅल नहीं लग सका। एसबीआई, इंडियन बैंक, प्रथमा ग्रामीण बैंक समेत कई बैंकों के कर्मचारियों ने अपना स्टाॅल लगाया मगर अधिवक्ताओं के विरोध व अनुरोध पर वह अपने पोस्टर व बैनर समेटकर चले गए। वकीलों ने कचहरी आए वादकारियों को भी बाहर कर दिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार हमारी मांगें पूरी नहीं करेगी तो सड़क व रेलमार्ग जाम करेंगे। कचहरी परिसर में एएसपी शिवराज के नेतृत्व में सीओ सिटी विनय कुमार सिंह, नगर कोतवाल संजय गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इस मौके पर दीनानाथ त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, इंद्रमणि शुक्ल,, राम बुझारथ द्विवेदी, अजीत श्रीवास्तव, अनिल सिंह, लाल बिहारी शुक्ल, आरबी सिंह, परविंद कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।