{"_id":"690a3c8518dae63cce063f89","slug":"land-scam-accused-fraudster-ambika-arrested-gonda-news-c-100-1-slko1026-146599-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जमीन घोटाले का आरोपी जालसाज अंबिका गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जमीन घोटाले का आरोपी जालसाज अंबिका गिरफ्तार
Tue, 04 Nov 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। ईओडब्ल्यू की एसआईटी ने जमीन घोटाले के आरोपी अंबिका प्रसाद निवासी मटेहरा थाना खरगूपुर को मंगलवार को बड़गांव क्षेत्र के छेदीपुरवा से गिरफ्तार किया है। टीम ने उसे लखनऊ की सीबीआई कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसआईटी लखनऊ के इंस्पेक्टर मनाेज तिवारी ने बताया कि वर्ष 2023 में गोंडा के छावनी सरकार गांव के समीप नजूल और लोगों की जमीनों के फर्जी विलेख तैयार करके गोंडा सदर के निबंधन कार्यालय के रिकॉर्ड रूम के अभिलेखों में छेड़छाड़ करके करोड़ों की जमीनों का बैनामा करने का मामला सामने आया था। सब रजिस्ट्रार की जांच में फर्जी मामला सामने आने के बाद निबंधन कार्यालय के लिपिक अरविंद कुमार ने अंबिका प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तफ्तीश में वह जमीन घोटाले का दोषी पाया गया। इसके बाद पहले से दर्ज मुकदमे में भ्रष्टाचार की धारा बढ़ाई गई थी। आरोपी की तलाश की जा रही थी। मालूम हो कि जिले में जमीन घोटाले के करीब 50 मुकदमे दर्ज हैं, इनकी जांच नगर कोतवाली पुलिस कर रही है।