फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Laddu Gopal idols and items stolen from temple

Gonda News: मंदिर से लड्डू गोपाल की मूर्तियां व सामान चोरी

Wed, 13 May 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 13 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Laddu Gopal idols and items stolen from temple
बालपुर। करनैलगंज के राजपुर गांव स्थित राम स्वरूप पुरवा के प्राचीन हनुमान मंदिर से सोमवार रात चोर लड्डू गोपाल की मूर्तियों समेत पूजा में इस्तेमाल होने वाला सामान उठा ले गए। चोरों ने मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर यह वारदात अंजाम दी।
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी राजाराम ने बताया कि सोमवार रात वह मंदिर बंदकर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह जब पूजा के लिए पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा मिला। अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। चोर मंदिर से लड्डू गोपाल की दो मूर्तियां, दो घंटे, तांबे के बर्तन, कलश, सिंहासन, भगवान के वस्त्र और करीब 150 रुपये के सिक्के उठा ले गए। सूचना फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ मंदिर परिसर में जमा हो गई। स्थानीय लोगों का कहना था कि वर्ष 2023 में भी इसी मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां और अन्य कीमती सामान चोरी हुआ था।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर बालपुर चौकी प्रभारी विवेक कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है। परितोष मिश्र, आशीष द्विवेदी, कपिल मिश्र, रवि तिवारी, रामसजन तिवारी, निखिल तिवारी और अमरीश तिवारी समेत अन्य लोगों ने पुलिस से खुलासा कर मूर्तियां बरामद करने की मांग की है।कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed