फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Laborer who fell from tractor was crushed to death by trolley

Gonda News: ट्रैक्टर से गिरे मजदूर की ट्राॅली से कुचलकर मौत

Tue, 23 Dec 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 23 Dec 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Laborer who fell from tractor was crushed to death by trolley
गुड्डू। फाइल फोटो 
करनैलगंज। कटरा शहबाजपुर से चचरी शाहपुर मार्ग पर बौडिहन पुरवा के पास मंगलवार शाम ट्रैक्टर पर सवार मजदूर झटका लगने से गिर गया और ट्रॉली से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बरगदी के कूरी गांव निवासी गुड्डू (25) मंगलवार शाम ट्रैक्टर ट्रॉली पर लकड़ी लादने चचरी गया था। वहां जलौनी लकड़ी ट्रॉली पर लादने के बाद लौट रहा था। तभी बौडिहन पुरवा के पास सड़क पर गड्ढे की वजह से झटका लगने से वह नीचे गिर गया। चालक जब तक कुछ समझ पाता ट्रॉली से कुचलकर गुड्डू की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गया। मृतक के भतीजे करन ने बताया कि गुड्डू मजदूरी करते थे।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है। मृतक के भतीजे करन की तहरीर पर ट्रैक्टर ट्रॉली व चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम
मृतक गुड्डू के पिता सागर का निधन हो चुका है। परिवार में मां, पत्नी प्रीति और पुत्रियां रिया (7) व निधि (5) हैं। गुड्डू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। भतीजे करन ने बताया कि चाचा की कमाई से परिवार का खर्च चलता था। अब तो सहारा भी छिन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed