{"_id":"6ac7da4535189f1cd702c380","slug":"kundurkhi-mill-made-a-payment-of-only-5186-percent-gonda-news-c-100-1-brp1002-167539-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कुंदुरखी मिल ने 51.86 प्रतिशत ही किया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कुंदुरखी मिल ने 51.86 प्रतिशत ही किया भुगतान
Thu, 08 Oct 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में डीएम प्रियंका निरंजन ने गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की। कुंदुरखी चीनी मिल की ओर से अब तक 51.86 प्रतिशत ही भुगतान किए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। मिल प्रबंधन को चक्रवात और बाढ़ प्रभावित किसानों को प्राथमिकता देते हुए अन्य मद से भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भुगतान में देरी पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
सभी चीनी मिलों को किसानों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए मिल परिसर में कंट्रोल रूम बनाने और आठ-आठ घंटे की पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए।
जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ना ढुलाई वाले वाहनों पर लाल कपड़ा और रिफ्लेक्टर क्रॉस लगाना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि कुंदुरखी में 15 नवंबर, मनकापुर में 18 नवंबर और मैजापुर में 11 नवंबर से पेराई सत्र शुरू होने की संभावना है। (संवाद)