{"_id":"6a5fac7ed929ba6e130ab4d4","slug":"kotedar-attacked-with-rod-defeated-gonda-news-c-100-1-slko1026-162752-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: राॅड से कोटेदार पर हमला,माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: राॅड से कोटेदार पर हमला,माैत
Tue, 21 Jul 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 21 Jul 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
वजीरगंज। सोहना गांव में सोलर पैनल की रॉड से सिर पर किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल 78 वर्षीय राजमणि सिंह की मंगलवार शाम लखनऊ मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद दर्ज हत्या के प्रयास की रिपोर्ट अब हत्या की धारा में तरमीम किया जाएगा।
मृतक की पौत्री आस्था सिंह की तहरीर पर रविवार को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, गांव निवासी राम अचल ने रविवार सुबह अपने घर के बरामदे में बैठे राजमणि सिंह से तंबाकू बनाने के लिए कहा। इसी दौरान उसने वहां रखी सोलर पैनल की लोहे की रॉड उठाकर अभद्रता करते हुए उनके सिर पर वार कर दिया। हमले में राजमणि सिंह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े।
परिजन उन्हें पहले मेडिकल कॉलेज गोंडा ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। मंगलवार शाम करीब चार बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राजमणि सिंह ग्राम पंचायत सोहना के कोटेदार थे। एसओ वजीरगंज विपुल पांडेय कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या की धारा बढ़ाते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।