{"_id":"63daaaad9bf9433290537ba5","slug":"kishore-jumped-into-the-canal-police-engaged-in-search-gonda-news-c-13-1-72454-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: किशोर ने नहर में लगाई छलांग, खोज में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: किशोर ने नहर में लगाई छलांग, खोज में जुटी पुलिस
Wed, 01 Feb 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
ललिया (बलरामपुर)। छांगुरडीह गनवरिया गांव निवासी 17 वर्षीय रमेश वर्मा ने मंगलवार देर शाम सरयू नहर के पुल से छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंचे परिवारीजन पुलिस की मदद से खोजबीन कर रहे हैं लेकिन, अभी तक पता नहीं चल सका है। अब एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।
साहबदीन का बेटा रमेश मंगलवार शाम को गांव के ही एक युवक के साथ घर से निकला था। काफी देर बाद साथ गए युवक ने आकर जानकारी दी उसने नहर में छलांग लगा दी है। ग्रमीणों ने खोजबीन शुरू की और पुलिस को जानकारी दी।
थाना ललिया प्रभारी निरीक्षक जय हरी मिश्रा व उप निरीक्षक कृष्ण मोहन राय भारी पुलिस बल के साथ पहुंच कर सर्च अभियान शुरू किया। लेकिन, किशोर का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि सरयू नहर में पानी ज्यादा है और बहाव तेज होने के कारण समस्या आ रही है। घटना की सूचना अधिकारियों को दे दी गई है। एनडीआरएफ की टीम से मदद मांगी गई है।
इनसेट
मानसिक रूप से बीमार था किशोर
साहबदीन वर्मा ने बताया कि बेटा मानसिक रूप से बीमार है। इलाज लखनऊ में चल रहा है। मंगलवार शाम घूमने के लिए कैलाश वर्मा के साथ निकला था। बाद में उसी ने आकर नहर में कूदने की सूचना दी।
परिजनों का हाल-बेहाल
सरयू नहर में किशोर के छलांग लगाए जाने के कारण परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी घटना से स्तब्ध हैं। उनका कहना है कि उसका व्यक्तित्व सबसे अलग है और वह बहुत सीधा है।