{"_id":"68ee8ef5dea62e665907ea06","slug":"kirti-vardhan-singh-meets-us-president-supporters-congratulate-him-gonda-news-c-100-1-slko1026-145559-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अमेरिकी राष्ट्रपति से मिले कीर्तिवर्धन सिंह, समर्थकों ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अमेरिकी राष्ट्रपति से मिले कीर्तिवर्धन सिंह, समर्थकों ने दी बधाई
Tue, 14 Oct 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
मिस्र के शर्म अल-शेख में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शांति शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्
गोंडा। मिस्र के शर्म अल-शेख में सोमवार रात आयोजित शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष प्रतिनिधि के रूप में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री और गोंडा से सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने हिस्सा लिया। विदेश राज्यमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मंच साझा किया। यह तस्वीर मंगलवार को सोशल मीडिया पर आते ही बधाई का दौर शुरू हो गया। समर्थकों ने फेसबुक पर शेयर किया और वाट्सएप स्टेटस लगाकर कहा कि इसे कहते हैं असली दबदबा। वहीं, कीर्तिवर्धन सिंह के आवास जयमहल में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।
जिला संयोजक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अर्चना उपाध्याय का कहना है कि यह गर्व का पल है। खरगूपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन राजीव रस्तोगी का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात राष्ट्र के साथ व्यक्तिगत उपलब्धि है। गोंडा के लिए यह ऐतिहासिक पल है। युवा सोच के संस्थापक अनिल सिंह का कहना है कि पहली बार ऐसा हुआ है। गोंडा के लिए यह गर्व का पल है। इससे समूचा जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है।