फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   kerosene allocation less 864 kiloliters

864 किलोलीटर कम हुआ केरोसिन का आवंटन

Sat, 15 Oct 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 15 Oct 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
kerosene allocation less 864 kiloliters
szdgfg - फोटो : Getty Images
जिले के केरोसिन आवंटन में 864 किलोलीटर की कटौती कर दी गई है। अब कार्डधारकों को अक्तूबर में 2.76 लीटर के स्थान पर सिर्फ 1.34 लीटर ही मिट्टी तेल मिल सकेगा। अब एक कार्डधारक का परिवार एक लीटर मिट्टी तेल में कैसे गुजारा करेगा, इसको लेकर उपभोक्ता परेशान हैं। दूसरी ओर इतनी कम मात्रा में तेल वितरण को लेकर उचित दर दुकानदारों में भी बेचैनी है।
विज्ञापन


    शासन ने जिले के केरोसिन आवंटन में करीब 53 प्रतिशत यानि 864 किलोलीटर की कटौती कर दी है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। उनका कहना है कि जब इससे पहले 3.50 लीटर में एक माह में काम नही चल पाता था तो भला अब 1.34 लीटर मिट्टी तेल में एक माह कैसा गुजारा हो सकेगा।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश सरकार को की जाने वाली मिट्टी तेल की आपूर्ति में इस माह से भारी कटौती कर दी गई है। केंद्र से कम तेल मिलने पर प्रदेश शासन की ओर से जिलों को भेजी जाने वाले  तेल के आवंटन में करीब 53 प्रतिशत की कटौती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से भी अब अक्टूबर में कार्डधारकों की संख्या के आधार पर उचित दर विक्रेताओं को भी तेल का उठान कराया जाएगा। इस बाबत क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक महेश प्रसाद का कहना है कि शासन से केरोसिन का आवंटन घटने से उपभोक्ताआें को दिक्कत होगी। एक लीटर से थोड़ा अधिक तेल से एक परिवार का एक माह में गुजारा संभव नही है।

इनसेट 
फैक्ट फाइल 
कुल कार्डधारक -                     500000 
मिट्टी तेल आवंटन माह (सितम्बर)-         1,656 किलो लीटर 
मिट्टी तेल आवंटन  (अक्तूबर)-         792 किलो लीटर 
मिट्टी तेल वितरण प्रति उपभोक्ता कार्ड पहले-     2.76 लीटर 
मिट्टी तेल वितरण प्रति उपभोक्ता कार्ड अब -     1.34 लीटर  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed