फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Kasaodhan Mahasabha delegation met BJP state president

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिला कसौधन महासभा का प्रतिनिधिमंडल

Tue, 15 Dec 2020 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Kasaodhan Mahasabha delegation met BJP state president
गोंडा। कसौधन समाज को पिछड़ी जाति के प्रमाणपत्र के मुद्दे पर मंगलवार को राष्ट्रीय युवा कसौधन महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि देवीपाटन मंडल के सभी जिलों में कसौधन समाज के लोगों का पिछड़ी जाति का प्रमाणपत्र काफी दिन से नहीं बन रहा है। जबकि गोंडा में ही सन 2013 से 2016 के बीच कसौधन समाज के हजारों लोगों को पिछड़ी जाति का प्रमाणपत्र जारी हुआ था।
विज्ञापन

ये सभी प्रमाणपत्र तत्कालीन तहसीलदार सदर आनंद श्रीनेत के कार्यकाल में बने थे। मगर उनके जाने के बाद जिले के तहसील सदर सहित गोंडा जिले की चारों तहसीलों में कसौधन समाज के लोगों के पिछड़ी जाति के प्रमाणपत्र बनने बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन पदाधिकारियों से कहा कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही इसका समाधान निकाला जाएगा। इस मौके पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश कसौधन, सत्यप्रकाश, संजय, वेदप्रकाश, फूलचंद्र, आकाश कसौधन आदि मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत
रुपईडीह (गोंडा)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के गोंडा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने आर्यनगर में विभिन्न स्थानों पर फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
आर्यनगर चौराहे पर भाजपा नेता विनोद कुमार शुक्ल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। ब्लॉक मुख्यालय पर विधायक बावन सिंह व हरीश शुक्ल ने और सहजनवा में ब्लॉक प्रमुख बीना राज मिश्रा व राजकुमार दुबे उर्फ गोली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

इस दौरान भवानी भीख शुक्ल, सुरेश पांडेय, रमाकांत मिश्र, जगदेव शुक्ल ठाकरे, संत ओमकार नाथ शुक्ल त्यागी, काशीराम तिवारी, प्रिंस केडिया, कौशल किशोर तिवारी, अर्जुन तिवारी, श्रवण, सत्यप्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed