फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Karan and Pratigya come first in the race

Gonda News: दौड़ में करण और प्रतिज्ञा अव्वल

Wed, 19 Nov 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 19 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Karan and Pratigya come first in the race
पसका। परसपुर शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर में बुधवार को विद्यालय स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, ऊंची कूद और कबड्डी जैसे विभिन्न खेल आयोजित हुए, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन




मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में प्रतिज्ञा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं बालक वर्ग में करण कुमार ने सभी प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ते हुए बाजी मारी। ऊंची कूद स्पर्धा में बालिका वर्ग से नैना वर्मा ने प्रथम स्थान और प्रतिज्ञा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि बालक वर्ग में देवी प्रसाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन



कबड्डी प्रतियोगिता में भी छात्रों ने बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में राणा प्रताप की टीम विजेता बनी। भगत सिंह की टीम उपविजेता रही। इसी तरह बालिका वर्ग में लक्ष्मीबाई की टीम विजेता तथा मदर टेरेसा की टीम उप विजेता रही। प्रतियोगिता में प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार सिंह, अखिलेश कुमार और महेश चौधरी ने निर्णायक की भूमिका निभाई और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed