फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Kabir's compositions guiding society

कबीरदास की रचनाएं समाज की मार्गदर्शक

Mon, 22 Feb 2016 12:02 AM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Kabir's compositions guiding society
राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद भारत सरकार के तत्वावधान में रविवार को गांधी पार्क टाउन हाल में कबीरदास पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सूरज सिंह ने किया।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता डॉ. फाखरे आलम ने कहा कि भौतिकवादी युग में आध्यात्मिक रचनाओं के संबंध में कबीरदास का महत्व आज सबसे बड़े मार्गदर्शक के रूप में प्रतीत होता है।
विज्ञापन


डॉ. मो. अकमल ने कहा कि कबीर किसी धर्म व जाति विशेष या धर्म में मंदिर व मस्जिद के विरोधी नहीं थे। वे धर्मस्थलों का विरोध करने वाले धार्मिक गुरुओं के विरोधी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. उजैर ने कहा कि अमीर खुसरो के बाद कबीरदास उर्दू के सबसे बड़े शायर थे। मो. इब्राहीम उस्ताद ने कहा कि मानव जाति का धर्म होना चाहिए कि वे अपने कमियाें व दूसरे की अच्छाइयां देखें।


राजकुमार नवीन ने कहा कि संत कबीर कवि समाज के सुधारक ही नहीं, एक युग पुरुष थे। कार्यक्रम के समापन पर आयोजक ज्योति विद्या मंदिर जेल रोड के प्रबंधक दयानंद मिश्र ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed