फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Jalabhishek by Kanvrion

कांवरियों ने किया जलाभिषेक

Mon, 29 Jun 2015 11:46 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
पौराणिक पृथ्वीनाथ मन्दिर के विशाल शिवलाट पर मलमास (अधिमास) के दूसरे सोमवार पर रिमझिम बारिश व फुहारों के बीच हजारों श्रद्धालुओं/कांवरियों ने गाजे बाजे के साथ जलाभिषेक किया। सोमवार को प्रात: तीन बजे से दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं ने सुख, शांति व समृद्धि के लिए पूजन अर्चना की।
विज्ञापन


तेज बारिश के बावजूद मन्दिर परिसर व गर्भगृह में हरहर महादेव, ऊँ नम: शिवाय, जय बमबम भोले का उद्घोष होता रहा। देर शाम तक जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, आरती, हवन-पूजन चलता रहा। वहीं सोमवार को प्रदोष व्रत होने के कारण महिलाओं ने अपने पति के दीर्घायु के लिए उपवास रख पूजन अर्चन कर मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।
विज्ञापन


बाबा पृथ्वीनाथ मन्दिर के प्रशासक जिलाधिकारी गोंडा ने उपजिलाअधिकारी को निर्देशित किया कि मन्दिर परिसर की साफ सफाई, पेयजल व प्रकाश की व्यवस्था समुचित ढंग से करें। उसके बावजूद  मन्दिर परिसर की न तो साफ सफाई, पेयजल व प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई और न ही उपजिला अधिकारी का दर्शन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे श्रद्धालुओं/कांवरियों को भीषण गंदगी व अंधेरे में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, हवन-पूजन अर्चन, करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed