{"_id":"6a9078b4b6e4b218930d6deb","slug":"iti-selection-results-declared-admissions-begin-gonda-news-c-100-1-gon1003-165096-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आईटीआई के चयन परिणाम घोषित, दाखिले शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आईटीआई के चयन परिणाम घोषित, दाखिले शुरू
Thu, 27 Aug 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
आईटीआई में दाखिले के लिए शुरू किया गया काउंटर। स्रोत: विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में अगस्त 2026 सत्र के लिए चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है। चयनित अभ्यर्थियों के दाखिले की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। दाखिले की अंतिम तिथि चार सितंबर निर्धारित की गई है।
नोडल आईटीआई के प्रधानाचार्य राम सिंह ने बताया कि चयन परिणाम विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। चयनित अभ्यर्थी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि के माध्यम से परिणाम देखकर बुलावा पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश के लिए 300 रुपये कॉशनमनी जमा करनी होगी। प्रशिक्षण शुल्क 40 रुपये प्रतिमाह की दर से एक वर्ष के लिए 480 रुपये निर्धारित है। जिले के राजकीय आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों की 1,768 और निजी आईटीआई में 1,336 सीटों पर दाखिले होने हैं। सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां दो सेट में प्रवेश फाॅर्म के साथ जमा करनी होंगी। कार्यदेशक विजय कुमार ने बताया कि प्रवेश काउंटर खोल दिया गया है। अभ्यर्थी प्रवेश के लिए पहुंच रहे हैं। उनकी मदद की जा रही है।