फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   It was the son who murdered the elderly farmer

Gonda News: बेटे ने ही किया था बुजुर्ग किसान का कत्ल

Mon, 13 May 2024 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 13 May 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
It was the son who murdered the elderly farmer
गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र के राजापुर अयोध्या पुरवा के रहने वाले बुजुर्ग किसान सरफराज की हत्या उनके बेटे रिजवान ने ही बट्टा (लोढ़ा) से हमला करके की थी। पहले से शादीशुदा रिजवान अपने चाचा की बेटी से निकाह करना चाहता था। पिता सरफराज इसका विरोध कर रहे थे। वारदात की रात इसी बात को लेकर विवाद होने पर रिजवान ने बट्टे से हमला करके पिता की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर खून से सना बट्टा बरामद किया है।
विज्ञापन


राजापुर अयोध्या पुरवा निवासी बुजुर्ग किसान सरफराज (70) पर शनिवार देर रात घर में सोते समय हमला किया गया था। उन्हें मरणासन्न हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। बेटे रिजवान ने अपने चाचा अजमत उल्लाह समेत तीन लोगों पर पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। मगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि सरफराज की पत्नी अक्लीमुन्निशा और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ में पता चला कि रिजवान पहले से शादीशुदा था। इसके बावजूद वह अपने चाचा अजमत उल्लाह की बेटी से निकाह करना चाहता था। मगर रिजवान के पिता सरफराज इसका विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में अक्सर झगड़ा होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात भी रिजवान अपने पिता सरफराज के पास पहुंचा और हर हाल में चाचा की बेटी से निकाह करने की जिद करने लगा। सरफराज ने विरोध किया तो झगड़ा होने लगा। गुस्साए रिजवान ने बट्टा से ताबड़तोड़ वार करके पिता को मरणासन्न कर दिया था। सरफराज को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद रिजवान अपने चाचा अजमतउल्ला को फंसाने के इरादे से पुलिस को गुमराह करता रहा।

परिवार वालों से पूछताछ के बाद पुलिस ने रिजवान से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया कि उसके वालिद चचेरी बहन से निकाह करने का विरोध कर रहे थे। शनिवार रात इसी बात को लेकर झगड़ा होने पर उसने पिता की हत्या करके बट्टा घर में ही छिपा दिया था। एसपी ने बताया कि रिजवान की निशानदेही पर बट्टा बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed