फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   inspection

अस्पताल में डॉक्टर समेत 15 कर्मचारी नदारद, दी चेतावनी

Thu, 23 Jun 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
inspection
फोटो-11-गोंडा के मनकापुर सीएचसी का निरीक्षण करते एसडीएम। -संवाद - फोटो : GONDA
मनकापुर (गोंडा)। एसडीएम ने बुधवार की सुबह सीएचसी का औचक निरीक्षण किया तो डॉक्टर व 15 कर्मचारी नदारद मिले। इन्हें चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सुबह 8.03 बजे पर औचक निरीक्षण किया। साफ-सफाई में कमी पायी गई। एसडीएम ने उपस्थित रजिस्टर का अवलोकन किया। पता चला कि डॉ. एसके यादव लगातार तीन वर्ष से अनुपस्थित चल रहे हैं। पवन कुमार गौतम सीनियर असिस्टेंट तीन दिन से गैरहाजिर पाए गए। वार्ड आया इंद्रपति 10 दिन नदारद मिलीं। नाराज एसडीएम ने अनुपस्थित डॉक्टर एवं कर्मचारियों के बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी आरएस केसरी को अवगत कराया। कहा कि रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।

एसडीएम के निरीक्षण में डॉ. रबिश सैयद रिजवी, डॉ. सुषमा द्विवेदी, लैब टेक्नीशियन राजेश कुमार गुप्ता, हरिलाल मौर्य, एएनएम रेनू देवी, एएनएम वंदना, सीनियर नर्स आरती पांडेय, सुमन सिंह, एलटी जितेंद्र कुमार, एसपीएस लालमन, ओम प्रकाश वर्मा, सीनियर असिस्टेंट पवन कुमार गौतम, सफाई कर्मी कामिल सहित 15 लोग अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम कीर्ति प्रकाश भारती ने बताया कि गायब रहने वाले कर्मचारी अपनी आदतों में सुधार लाएं अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed