{"_id":"66c0e4a1f05b08a5e707451e","slug":"innocent-girl-dies-by-drowning-in-flood-water-gonda-news-c-100-1-slko1026-122168-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बाढ़ के पानी में डूबकर मासूम बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बाढ़ के पानी में डूबकर मासूम बालिका की मौत
Sat, 17 Aug 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 17 Aug 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। विश्नोहरपुर क्षेत्र के तुलसीपुर माझा पूरे रामप्रसाद गांव में शुक्रवार शाम एक मासूम बालिका की बाढ़ के पानी से भरे गड्ढे में गिरकर डूबने से मौत हो गई। हादसे के समय बालिका अपनी मां के पीछे-पीछे खेत जा रही थी। पैर फिसलने से वह पानी से भरे गड्ढे में गिर गई लेकिन मां को पता ही नहीं चल सका। बाद में गांव के लोगों ने तलाश शुरू की तो बालिका का शव गड्ढे में उतराता मिला।
गांव निवासी रमेश यादव ने बताया कि उनके पड़ोसी विजय यादव की पत्नी शुक्रवार शाम चार बजे खेत गई थीं। मां के पीछे-पीछे बेटी नान (3) भी चली गई थी। रास्ते में पैर फिसलने से नान बाढ़ के पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। डूबने से उसकी मौत हो गई। विजय की पत्नी जब घर लौटीं तो बेटी नहीं मिली। तब आसपास के लोगों से पता चला कि नान उनके पीछे ही खेत की तरफ गई थी।
गांव के लोगों ने तलाश शुरू की तो नान का शव गड्ढे में उतराता मिला। रमेश यादव के मुताबिक चार साल पहले विजय के एक बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। अब बेटी की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। शनिवार सुबह नान का अंतिम संस्कार कर दिया गया।