फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Initiative of justice to the public through mission transparent

मिशन पारदर्शी से जनता को न्याय की पहल

Fri, 16 Jul 2021 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
Initiative of justice to the public through mission transparent
गोंडा। डेढ़ सालों से न तो सही ढंग से तहसील दिवस, थाना दिवस हो पा रहे हैं और न ही शिकायतों का निस्तारण हो पा रहा है। कोरोना संक्रमण से सुनवाई और निस्तारण प्रभावित रहा है।
विज्ञापन

सदर तहसील की जिम्मेदारी आईएएस अधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल को मिली है, इसके बाद नई पहल का दौर शुरू हुआ है। पहले पुलिसिंग में सुधार के लिए समन्वय पर जोर देने के बाद अब जनता के लिए मिशन पारदर्शी शुरू किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम सूरज पटेल ने तहसील सदर में मिशन पारदर्शी से जनसुनवाई का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तहसील में मिशन पारदर्शी से जन सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से समस्याओं का निस्तारण प्रभावित होने से एसडीएम की यह पहल आम जनता को राहत देने वाला है। एसडीएम ने तय किया है कि तहसील सभागार में एक साथ ही सभी राजस्व अधिकारी मिशन पारदर्शी से जनसुनवाई करेंगे।
एसडीएम के साथ ही तहसीलदार, नायब तहसीलदार व पटल के कर्मचारी रहेंगे। आम लोगों को सीधे राहत देने के लिए सामने ही काम कराएंगे। वहीं जांच आदि के बारे में तत्काल निर्णय होंगे, इसकी जानकारी भी शिकायत कर्त्ताओं को होगी। पहले दिन एक दर्जन से अधिक लोगों ने अपनी समस्या सुनाई और निस्तारण भी हुआ।
एसडीएम सूरज पटेल की इस पहल की सराहना हो रही है। तहसील में ही अलग- अलग राजस्व अधिकारी जनसुनवाई करते थे, अब एक साथ होने पर लोगों को एक दूसरे के पास दौड़ना नही पड़ेगा।

इसके अलावा बिचौलियों की दखल भी बंद हो जाएगी। एसडीएम ने कहा कि जनता दर्शन का समय तय है तो एक ही परिसर में एक साथ सुनवाई करने से काफी सहजता से लोगों को न्याय दिला सकेंगे। उनके पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed