फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Inheritance and execution cases are the root of corruption in Gonda tehsils

Gonda News: गोंडा की तहसीलों में भ्रष्टाचार की जड़ हैं वरासत व अमल दरामद के मामले

Sat, 18 Jan 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 18 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Inheritance and execution cases are the root of corruption in Gonda tehsils
गोंडा। 'जब अपने हिया परिवार के मुखिया कय देहांत होय जात हय, उसके बाद जब वरासत का समय आवत हय, तब दिक्कत होत है या नहीं, बहुत दिक्कत होत हय। जब जमीन की खरीद फरोख्त होत हय तो अमल दरामद के लिए बहुत दिक्कत होत हय। यह दो चीज हमारे यहां डीएम साहब भ्रष्टाचार के मुख्य बिंदु है तहसीलों के। बताओ हम सही कहित हय या नहीं।' यह अल्फाज केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में शनिवार को घरौनी वितरण कार्यक्रम में मंच पर आयुक्त देवीपाटन व डीएम की मौजूदगी में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने सरकारी सिस्टम को आईना दिखाया। कहा, आवश्यकता इस बात की है कि जिले के अधिकारी पहल करें। हर तहसील में यह लिस्ट बनाएं कि कितने दिन से वरासत व अमल दरामद के मामले लंबित हैं। इसके आधार पर समयसीमा के भीतर उसका निस्तारण कराएं। इससे काफी हद तक समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन


मदरसा मामले को स्वयं देखें अधिकारी
गोंडा में मदरसा संचालन में उजागर हुए खेल को लेकर केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा, जो सरकार की अच्छी योजनाएं होती हैं, लोगों की मदद के लिए होती हैं। बच्चों की पढ़ाई के लिए होती हैं। उन योजनाओं का भी दुरुपयोग करने के लिए लोग बैठे हुए हैं। यह हमारे परिवार का पैसा है, जनता का पैसा है, अगर उस पैसे का कहीं दुरुपयोग हो रहा है, तो रोकथाम करना हमारी जिम्मेदारी बनती है। कहा कि 2018 में हमें एक शिकायत मिली थी, उसी के आधार पर हमने जांच के लिए पत्र लिखा था। वहीं, जांच अब आगे बढ़ चुकी है। जो दोषी लोग हैं, उनकी पहचान हो चुकी है। आगे की जांच के लिए कागज इकट्ठा किए जा रहे हैं। जांच अधिकारियों के साथ ही प्रशासन के अधिकारियों से कहा गया है कि इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed