{"_id":"697a4b124bbb454fd500275c","slug":"indoor-mini-stadium-will-be-built-in-two-inter-colleges-for-rs-984-crore-gonda-news-c-100-1-gon1001-151117-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दो इंटर कॉलेजों में 9.84 करोड़ से बनेगा इंडोर मिनी स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दो इंटर कॉलेजों में 9.84 करोड़ से बनेगा इंडोर मिनी स्टेडियम
Wed, 28 Jan 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। खेल प्रतिभाओं को निखारने व आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिले के दो इंटर कॉलेजों के खेल मैदानों में 9 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक इंडोर मिनी स्टेडियम बनाए जाएंगे। इसके लिए शासन ने 4 करोड़ 32 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है।
शहर के राजकीय इंटर कॉलेज (अदम गोंडवी) के खेल मैदान और कंसापुर स्थित अभिनव इंटर कॉलेज के खेल मैदान को इंडोर मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रत्येक मिनी स्टेडियम पर 4 करोड़ 92 लाख रुपये खर्च होंगे, जिनमें से प्रति स्टेडियम 2 करोड़ 16 लाख रुपये की पहली किस्त जारी हो चुकी है।
यह मिलेगी सुविधा:
मिनी स्टेडियम में कबड्डी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग सहित विभिन्न इनडोर खेलों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही खिलाड़ियों के लिए शौचालय, वार्म-अप जोन, प्रशासनिक कार्यालय, स्वागत कक्ष और प्राथमिक चिकित्सा कक्ष जैसी आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। यहां प्रशिक्षित कोचों की निगरानी में खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। रनिंग ट्रैक, जिम और मल्टीपरपज फिटनेस केयर हॉल भी बनाए जाएंगे, जिससे आम नागरिकों को भी शारीरिक व मानसिक विकास का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
मिनी स्टेडियम में इन सुविधाओं के शुरू होने से जिले की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था यूपी सिडको को सौंपी गई है। संस्था को जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
-डॉ. रामचंद्र, डीआईओएस