फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   India alliance leaders have old connection with corruption: Nitin

इंडिया गठबंधन के नेताओं का भ्रष्टाचार से पुराना नाता : नितिन

Sun, 10 Sep 2023 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 10 Sep 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
India alliance leaders have old connection with corruption: Nitin
व्यापारियों को संबो​धित करते आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल। - संवाद
गोंडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर कदम बढ़ा रहा है। मोदी को सत्ता से हटाने के लिए देश की सभी भ्रष्टाचारी पार्टियों ने मिलकर इंडिया नाम से गठबंधन तैयार किया है। इस गठबंधन में देश बेचने की रणनीति बन रही है। ये बातें रविवार को शहर के रामजानकी धर्मशाला में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में प्रदेश के आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में व्यापारियों से वसूली होती थी, उनके बच्चों का अपहरण कर फिरौती मांगी जाती थी। मगर भाजपा सरकार व्यापारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है। सरकार की ओर से व्यापारी हित में कई योजनाएं संचालित हैं। छोटा व मध्यम व्यवसायी भी आज अपना व्यापार बढ़ा रहा है। राज्यमंत्री ने कहा- इंडिया गठबंधन में जो भी दल या नेता शामिल हैं, उनका भ्रष्टाचार से पुराना नाता है। गठबंधन के अधिकांश नेता जेल जा चुके हैं। यूपीए की सरकार में कोई ऐसा विभाग नहीं बचा, जिसमें घोटाला न हुआ हो। उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन की ओर से आयोजित सम्मेलन में आबकारी मंत्री ने व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाकर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उनका समर्थन मांगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के नगर अध्यक्ष व उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष विकास अग्रवाल तथा संचालन भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी ने किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, शेष चौरसिया, जयनारायण शुक्ल, चिंटू अग्रवाल, रंगेश अग्रवाल, शिवनाथ रस्तोगी, संजय गोयल, अंकुर अवस्थी, तरनजीत सिंह, ज्ञानेंद्र पाठक, पंकज मोदी, मोहित पांडेय, राजेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, एमएलसी अवधेश कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप आमंत्रित थे मगर जिला पंचायत अध्यक्ष के अलावा कोई भी जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

राज्यमंत्री के जिले में प्रवेश करने पर करनैलगंज बस स्टॉप चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। करनैलगंज मंडल अध्यक्ष आशीष सोनी, मोहित पांडेय, उमेश चंद्र मिश्र, राहुल सिंह, मदन मोहन, अन्नू बाबा, रामप्रकाश गोस्वामी, आशीष सोनी, कन्हैयालाल वर्मा, संजीव मोदनवाल, श्यामू सिंह, सुनील सिंह, नागेश्वर आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed