फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Independents are also in the fray along with the parties.

Gonda News: भाजपा, सपा, कांग्रेस व बसपा के साथ निर्दलीय ने ठोंकी ताल

Mon, 17 Apr 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 17 Apr 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Independents are also in the fray along with the parties.
गोंडा। नगरीय निकाय निर्वाचन में आखिरी दिन नामांकन की होड़ रही। भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसी के साथ सोमवार से नामांकन का शोर थम गया। नाम वापसी बुधवार को होगी। फिर नामांकन पत्रों की जांच के बाद बृहस्पतिवार को प्रतीक चिह्नों का आवंटन होगा। इसके बाद दावेदार मैदान में निशान के साथ जुट जाएंगे। सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन ऐन वक्त तक पार्टियों में टिकट भी तय होते रहे।
विज्ञापन

जिले के दसों निकायों में अध्यक्ष और सभासद पदों के लिए दावेदारों ने नामांकन कर दिया है। कइयों ने तो सतर्कता के लिए भी परिजनों का नामांकन किया है। सोमवार को नामांकन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। कलेक्ट्रेट में गोंडा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व सभासद पदों के लिए नामांकन हुए। इसमें अध्यक्ष के लिए 14 व सभासद के लिए 71 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। अध्यक्ष पद के लिए सपा से पूर्व अध्यक्ष उज्मा राशिद, भाजपा से लक्ष्मी रायचंदानी, कांग्रेस से रुखसाना, बसपा से पूनम चौधरी, निर्दलीय संध्या निर्मल श्रीवास्तव, रेखा, बुशरा, पूनम गुप्ता, विभा, कनीज फातिमा, सकीना, रजिया, शहनाज व गुड़िया ने नामांकन किया है।
विज्ञापन

सदर तहसील में खरगूपुर व धानेपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष व सभासद पदों के नामांकन हुए। जिसमें खरगूपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष के नौ व सभासद के 28 नामांकन हुए। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से ममता रस्तोगी, सपा से नसरीन बानो, निर्दल इशरत जहां, शरीफुननिंश, शहनाज, रीना, सुमन, सरिता सोनी, रेशमा ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धानेपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर मकसदी बनो, जुबैदा, शांति देवी, चांदनी, खैरुलनिंशा पहले ही नामांकन कर चुकी हैं। भाजपा से उमा देवी, सपा से सलीका खानम, कांग्रेस से मुन्नी देवी के अलावा निर्दल रामावती, नीलम देवी, सलीका खानम, शमा, आशिमा, मंजू, सुधा पांडेय, राजेश्वरी, फूल कुमारी, नमिता देवी, ज्ञानमती, जिया सिंह, अंजना सिंह, सोनी सिंह, पिंकी देवी, उमा देवी, नंदिनी, संतोष कुमारी, बेबी सिंह ने नामांकन किया है। यहां सभासद के लिए 52 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।
तरबगंज नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 16 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जबकि 23 की खरीद की गई थी। भाजपा से कमलेश पांडेय, समाजवादी पार्टी से स्वाति पांडेय, बसपा से ताज मोहम्मद ने एक सेट में व कांग्रेस से कृष्ण नारायण केटी तिवारी ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।
निर्दलीय प्रत्याशियों में अशोक कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार पांडेय नान बच्चा, कमलेश कुमारी, नीरज देवी, पूनम देवी ने एक सेट में नामांकन किया। वहीं तुषार तिवारी, इतेंद्र बख्श सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। यहां सभासद के लिए कुल 94 नामांकन पत्र दाखि़ल हुए।
नवाबगंज में अध्यक्ष पद के लिए कुल 24 नामांकन पत्र खरीदे गए थे। सभी दाखिल कर दिए गए। भाजपा से जनार्दन सिंह व कांग्रेस से विनय सिंह ने एक सेट में व सपा से डॉ. शफीक अहमद ने दो सेट में नामांकन किया है। निर्दलीय प्रत्याशियों में मोहम्मद अजीज, धर्मेंद्र कुमार, पूर्व चेयरमैन सत्येंद्र सिंह, सपना सिंह, सीमा सिंह, सरिता सिंह, अशोक कुमार सिंह, अल्पना सिंह व आकांक्षा सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
बेलसर से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 18 नामांकन पत्र बिक्री हुए थे, जिसमें से सात दाखिल हुए हैं। यहां भाजपा समर्थित प्रत्याशी विद्या देवी ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया है। सपा से सुशीला, कांग्रेस से आरती, बसपा से कर्मराजी ने एक सेट में, निर्दलीय प्रत्याशी सपना व श्रीमती ने एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया है। बेलसर में सभासद के लिए कुल 112 नामांकन पत्र खरीदे गए थे, जिसमें से 82 दाखिल हुए हैं।
मनकापुर नगर पंचायत से सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश कुमार सोनी उर्फ बबलू, सपा प्रत्याशी राम कृपाल सोनी राहुल, कांग्रेस प्रत्याशी हस्मत उल्ला व निर्दल प्रत्याशी शहजादे ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं, सदस्य पद के लिए 32 नामांकन दाखिल किए गए हैं।
करनैलगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कुल 13 नामांकन दाखिल हुए हैं। जिसमें भाजपा, सपा व आम आदमी पार्टी के साथ 10 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा से राम लली पत्नी रामजीलाल मोदनवाल हैं तो सपा से निवर्तमान चेयरमैन रजिया खातून पत्नी शमीम अच्छन के साथ ही आम आदमी पार्टी की मंशा ने नामांकन दाखिल किया है। निर्दलीय में इशरत जहां, गुड़िया, तस्कीन, बदरूंनिशा, बीनू, मोनी, रुकैया, रेहाना बेगम, संतोष कुमारी व सूर्य कुमारी शामिल हैं। इसमें समाजवादी पार्टी से टिकट मांग रहे मोहम्मद अहमद की पत्नी इशरतजहां भी मैदान में हैं।

कटरा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए पांच नामांकन हुए। सोमवार को प्रद्युम्न कुमार, हृदयराम, कमलेश, भाजपा से अर्जुन प्रसाद तिवारी व अर्जुन प्रसाद ने नामांकन किया। कुल 22 नामांकन हुए। सभासद के लिए कुल 108 नामांकन पत्र दाखिल हुए व कुल 133 पर्चे बिके। इसी प्रकार सोमवार को परसपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के छह नामांकन हुए। जिसमें सपा से अजय प्रताप सिंह, बसपा से मायावती, भाजपा से वासुदेव सिंह, ऋतु सिंह, राम बहाल, राजेश प्रताप सिंह सहित ने पर्चा दाखिल किया जिसको मिलाकर कुल 13 नामांकन हुए। परसपुर में सभासद के 62 नामांकन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed