फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   incrochment,buldozer

अमरमणि समेत 47 के अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोजर

Wed, 25 May 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
incrochment,buldozer
फोटो-16-गोंडा मंडेनाला के पास बने मकान।-संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। अतिक्रमण के घेरे में आए पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी समेत 47 अन्य रसूखदारों के भवन व प्रतिष्ठानों पर जल्द ही बुलडोजर चलेगा। इसके माध्यम से इन भवनों के अवैध निर्माण को ढहाने की कार्रवाई होगी। सीएम योगी की सख्ती के बाद चेते प्रशासन ने शहर में दीवानी चौराहे से क्रांति उपवन के बीच चिन्हांकन कर अवैध निर्माण की श्रेणी में आने वाले भवनों व दुकानों को चिह्नित किया है। इसमें कई होटल, कांपलेक्स, प्राइवेट क्लीनिक और बैंक भवन तक शामिल हैं। इन भवनों का अवैध निर्माण ढहाए जाने के लिए डीएम स्तर से निर्देश भी जारी हो गया है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता की अध्यक्षता में गठित टीम को चिह्नित अवैध निर्माण व कब्जे हटाने की जिम्मेदारी सौंपी है। गठित टीम में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा के साथ ही लोक निर्माण विभाग, पुलिस व नगर पालिका के अधिकारी शामिल रहेंगे। आंबेडकर चौराहे के आगे पूर्वमंत्री अमरमणि त्रिपाठी की पेट्रोल टंकी है, जो अतिक्रमण के दायरे में आ गई है। डीएम की ओर से 47 अवैध कब्जेदारों की जारी सूची में उनका नाम भी शामिल है। इसके साथ ही कार्रवाई में 17 कांपलेक्स के साथ ही निजी चिकित्सक डॉ. महमूद आलम की क्लीनिक एक नामचीन होटल का निर्माण कार्य भी अवैध कब्जे के दायरे में हैं।
विज्ञापन

सर्वे सत्यापन में यह भी उजागर हुआ कि एक तीन मंजिला मकान सरकारी जमीन को कब्जा कर बनाया गया है। विस चुनाव के पहले केंद्र सरकार की ओर से स्थापित आधार केंद्र कक्ष का नाम भी अतिक्रमण में दायरे में है। डीएम ने लोक निर्माण विभाग को पुलिस व नगर पालिका प्रशासन से समन्वय स्थापित करके अवैध कब्जों को हटवाने की कार्रवाई के पूरी सख्ती के साथ संचालित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन का अल्टीमेटम, 27 से गरजेगा बुलडोजर
अतिक्रमण से जूझ रहे शहर में हर प्रमुख रास्तों पर जाम के हालात सामान्य बात है। चौक बाजार से लेकर वीर अब्दुल हमीद चौराहे तक हर दिन सैकड़ों लोग घंटों ट्रैफिक जाम की परेशानी से जूझते हैं। यही हाल स्टेशन रोड व सरकुलर रोड का है। शासन के आदेश के बाद शहर में अतिक्रमण अभियान तो शुरू हुआ। मगर बिना अग्रिम सूचना के अभियान का व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। इससे बैकफुट पर आए जिला प्रशासन ने चिह्नित अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन की मोहलत भवन स्वामियों व कारोबारियों को दी है। इस दौरान खुद अतिक्रमण नहीं हटाने पर बुलडोजर चलाकर चिह्नित अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाएगा। मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता व नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।

व्यापारियों का कहना था कि अतिक्रमण अभियान की पहले से सूचना नहीं दी गई। पहले सूचना होती तो वह स्वयं अतिक्रमण हटा लेते। ऐसे में तोड़फोड़ से उन्हें नुकसान झेलना पड़ेगा। व्यापारियों के विरोध के बाद प्रशासन ने राहत देते हुए अतिक्रमण हटाने को 25-26 मई तक का समय देते हुए अल्टीमेटम दिया है। इस बीच लोगों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण ध्वस्त किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed