{"_id":"695562abf47c71ecb90551f1","slug":"in-laws-accused-of-dowry-harassment-and-brother-in-law-of-rape-gonda-news-c-100-1-slko1028-149652-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना व जेठ पर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना व जेठ पर दुष्कर्म का आरोप
Wed, 31 Dec 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
मुजेहना। एक गांव निवासी पिता ने धानेपुर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को ससुरालीजन दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। जेठ ने ससुरालीजनों के उकसाने पर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बेटी को मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पिता का कहना है कि ससुरालीजन बुलेट बाइक, सोने की चेन और पांच लाख रुपये नकद की मांग कर रहे हैं। वे इन मांगों को पूरा करने में असमर्थ हैं, इसलिए आरोपी बेटी को प्रताड़ित करते हैं। पीड़िता को 3 दिसंबर को ससुरालीजनों ने मारपीट कर मायके भेज दिया, तब से वह अपने माता-पिता के साथ रह रही है। सीओ शिल्पा वर्मा ने कहा कि मामले की जानकारी उन्हें मिली है। जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।