फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   IG had asked for the report in seven days, the fraud report could be filed only after six months

Gonda News: आईजी ने सात दिन में मांगी थी रिपोर्ट, छह महीने बाद दर्ज हो सकी फर्जीवाड़े की रिपोर्ट

Thu, 27 Feb 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 27 Feb 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
IG had asked for the report in seven days, the fraud report could be filed only after six months
गोंडा। कौड़िया थाना इलाके के कल्यानपुर निवासी मेंहर अली उर्फ राजू पर फर्जीवाड़े से पासपोर्ट बनवा कर दुबई भागने के आरोप मामले में देवीपाटन आईजी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सात दिन में रिपोर्ट तलब की थी। मगर, जांच अधिकारियों ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई में छह महीने का वक्त बिता दिए। ऐसे में अब मामले की जांच शुरू हो पाई है।
विज्ञापन

21 अगस्त 2024 को कल्याणपुर निवासी कुर्बान अली की पत्नी मोहरमा ने फर्जीवाड़े से पासपोर्ट बनवाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद आईजी ने सात दिन में रिपोर्ट तलब की थी। पीड़िता ने आईजी को बताया था कि आरोपी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। बावजूद इसके पासपोर्ट तैयार करवा लिया है। इस मामले में आईजी ने एसपी से कहा था कि एएसपी, सीओ और एसडीएम स्तर के अधिकारी जांच कर सात दिन में रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने जांच के बजाय हीलाहवाली में लगे रहे। दो बार आईजी के यहां पेश होने के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा सकी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कौड़िया पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उपनिरीक्षक सुनील कुमार तिवारी फर्जीवाड़े की सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। साथ ही शिकायत करने वाली मोहरमा से जरूरी जानकारी मांगी है। जल्द ही टीम एलआईयू रिपोर्ट के साथ ही पासपोर्ट सत्यापन समेत अन्य बिंदुओं की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुबई भागने के बाद कुर्की का आदेश लेकर पहुंची थी पुलिस
आरोपी मेहर अली उर्फ राजू के दुबई भागने के बाद कौड़िया थाना पुलिस कुर्की का आदेश लेकर पहुंची थी। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान सामानों की गिनती के बाद पुलिस ने हाजिर होने की चेतावनी दी। मगर वह दुबई भाग निकला था। वहीं, पीड़िता आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकारियों का करनैलगंज से लेकर कौड़िया बाजार पुलिस थाने तक चक्कर लगाने पर मजबूर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed