फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   If the electricity bill is not paid by 31st March, the registration amount will be confiscated

Gonda News: 31 तक बिजली बिल न चुकाया तो जब्त होगी पंजीकरण राशि

Tue, 24 Mar 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 24 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
If the electricity bill is not paid by 31st March, the registration amount will be confiscated
गोंडा। बिजली बिल राहत योजना के तहत पंजीकरण कराने के बाद भी बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के लिए चेतावनी जारी की गई है। 31 मार्च तक बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर पंजीकरण राशि जब्त कर ली जाएगी। देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि योजना के तहत 9.11 लाख उपभोक्ताओं को लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन अब तक केवल 2.80 लाख उपभोक्ताओं ने ही पंजीकरण कराया है। इनमें से 68 हजार उपभोक्ताओं ने दो हजार रुपये जमा कर रजिस्ट्रेशन तो करा लिया, लेकिन अब तक बकाया बिल का भुगतान नहीं किया। इन उपभोक्ताओं पर करीब 138 करोड़ रुपये का बकाया है। अंतिम तिथि तक भुगतान न करने पर पंजीकरण राशि जब्त कर ली जाएगी और योजना का लाभ भी नहीं दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed