फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   If the Ayushman card is passed, then the hope of healthy life will increase.

आयुष्मान कार्ड होगा पास तो बढ़ जाएगी स्वस्थ जीवन की आस

Sun, 01 Aug 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
If the Ayushman card is passed, then the hope of healthy life will increase.
गोंडा। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-आयुष्मान भारत का आयुष्मान कार्ड (गोल्डन कार्ड) आपकी जेब में है, तो किसी भी आकस्मिक बीमारी में बिना वक्त गंवाए चिकित्सक आपको नया जीवन दे सकते हैं।
विज्ञापन

इसलिए अगर आप योजना के पात्र लोगों की सूची में हैं तो नौ अगस्त तक चलने वाले विशेष आयुष्मान पखवाड़े में आस-पास लगने वाले शिविर में जाकर मुफ्त में कार्ड बनवा सकते हैं। यह कहना है योजना के नोडल अधिकारी/एसीएमओ डॉ. एपी सिंह का।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना देश में कमजोर वर्ग के लोगों को मुफ्त में सालाना पांच लाख रुपये तक की बीमा कवरेज मुहैया कराती है। यह दुनिया की सबसे बड़ी और पूरी तरह से सरकारी खर्च पर चलने वाली स्वास्थ्य बीमा योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कैंसर और दिल की बीमारियों जैसी 1000 से ज्यादा गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए जिले के 27 सूचीबद्ध सरकारी व निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध सरकारी व निजी क्षेत्र के प्रदेश के 2900 अस्पतालों समेत देश के कई अन्य शीर्ष स्तर के अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा है।

जिस पात्र लाभार्थी के पास आयुष्मान कार्ड है, वह छोटी से लेकर बड़ी बीमारियों तक का इलाज अस्पताल में भर्ती होकर करवा सकते हैं। बीमारी की स्थिति में सभी मेडिकल जांच, ऑपरेशन, इलाज व दवा का खर्च इसके तहत कवर होता है। अगर कोई व्यक्ति कार्ड बनने से पहले से बीमार है, तो भी उसका इलाज इस योजना के अंतर्गत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed