फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Husband charged with murder

पति की हत्या का आरोप

Fri, 30 Oct 2015 12:22 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के जहानडीह गांव निवासी महिला ने अपने देवरों पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। हत्या के पीछे पति द्वारा अपने भाइयों को उधार दिये गए पैसे वापस मांगने का कारण बताया जा रहा है। पीड़िता ने बलरामपुर देहात थाने में तहरीर देकर मामले की जांच व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
विज्ञापन


बलरामपुर देहात थाने में दी गई तहरीर के जरिये जहानडीह निवासी ममता यादव ने कहा है कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व बलरामपुर देहात थाने के गंजीपुरवा निवासी 24 वर्षीय पंचम यादव से हुई थी।
विज्ञापन


पंचम मुंबई में नौकरी करता था। पंचम ने अपने छोटे भाइयों को 60 हजार रुपया बतौर कर्ज दिया था। वह पिछले दिनों घर आया था और भाइयों से कर्ज का पैसा वापस मांग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता का आरोप है कि पैसा वापस देने से बचने के लिए 26 अक्तूबर को उसके देवरों ने ही पंचम की हत्या कर दी। यह भी आरोप है कि देवरों ने पति की मौत की सूचना भी मायके में रह रही ममता को नहीं दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।


ममता ने पुलिस से मामले की छानबीन कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की है। थानाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed