फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Hospital filled with viral and dengue patients, one died

Gonda News: वायरल व डेंगू मरीजों से भरा अस्पताल, एक की मौत

Sat, 14 Oct 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 14 Oct 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hospital filled with viral and dengue patients, one died
गोंडा। मौसम बदलने के साथ ही वायरल बुखार व डेंगू मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बुखार से पीड़ित मरीजों से जिले के सभी सीएचसी व जिला अस्पताल भर गए हैं। ओपीडी के साथ ही अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज भर्ती हो रहे हैं। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 138 हो गई है, जबकि छह की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। वहीं, जिला अस्पताल में विभिन्न कारणों से शनिवार को तीन मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन


डेंगू व मौसमजनित बीमारियों के चलते बाबू ईश्वर शरण स्वाशासी चिकित्सालय में बुखार के मरीजों के लिए बेड कम पड़ गए हैं। स्थिति यह है कि एक बेड पर दो मरीजों को भर्ती करने की नौबत आ गई है। स्वशासी चिकित्सालय में शनिवार को तीन मरीजों की मौत हुई है। इनमें 18 वर्षीय सुनीता निवासी ग्राम उसरैना, थाना कौड़िया की मौत बुखार के चलते होने की बात कही जा रही है। काशीपुर निवासी रामवेत यादव की मौत हृदयाघात से तो उडवतनगर निवासी संजय की मौत टीबी से हुई है। स्वशासी चिकित्सालय के डेंगू वार्ड में कुल 10 मरीजों को भर्ती किया गया है। जबकि जिले के कई अन्य अस्पतालों में भी डेंगू मरीजों को रखा गया है। एसीएमओ डॉ. एके वर्मा ने बताया कि अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों का इलाज किया जा रहा है। डेंगू मरीजों को आइसोलेटेड वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन


परसपुर
संवाद के मुताबिक क्षेत्र में बुखार व डेंगू का प्रकोप है। सीएचसी की टीम गांवों में भ्रमण कर पॉजिटिव केसों का सत्यापन कर निरोधात्मक कार्रवाई कर रही है। स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी ने बताया कि अकोहरी, सुज्जा पुरवा, मेंहदी हसन कालोनी में सत्यापन किया गया। ग्राम अकोहरी निवासी एक व्यक्ति दिल्ली व ग्राम डेहरास, सुज्जा पुरवा निवासी एक व्यक्ति लखनऊ में पॉजिटिव पाया गया था। जिसकी रिपोर्ट यहां आई थी। गांव में जहां पानी रुका हुआ था, वहां दवा का छिड़काव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed