फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Home guard saved the cattle by risking his life

Gonda News: होमगार्ड ने जान की बाजी लगा मवेशियों को बचाया

Tue, 11 Apr 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 11 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Home guard saved the cattle by risking his life
गोंडा में वजीरगंज के गेड़सर गांव में आग से जला घर। - संवाद
गोंडा। गेंड़सर गांव में सोमवार सुबह अज्ञात कारणों से छप्पर के दो घरों में आग लग गई। इससे छप्पर समेत दोनों घरों की गृहस्थी का सारा सामान जल गया। लपटों से घिरे छप्पर में बंधी 16 भैंस को एक होमगार्ड ने अपनी जान की बाजी लगाकर बाहर निकाला। इस दौरान वह खुद झुलस गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

वजीरगंज के गेड़सर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लल्ला सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह गांव के देवीदीन के छप्पर के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। लोग आग बुझाने का प्रयास करते तब तक लपटों ने पड़ोस में रहने वाले देवीदीन के भाई देवीप्रसाद यादव के छप्पर को भी चपेट में ले लिया। दोनों के छप्पर धू-धूकर जलने लगे। इसी बीच बैंक ड्यूटी पर निकले थाने के सिपाही इंद्र कुमार झा व होमगार्ड विपिन कुमार सिंह वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

होमगार्ड विपिन ने पास के छप्पर में बंधी देेवीदीन की छह व देवीप्रसाद की 10 भैंस को रस्सी काटकर बाहर निकाला। इसी बीच होमगार्ड विपिन झुलस गया। आग की चपेट में आने से चार भैंस झुलस गईं। जिसमें से दो भैंस की मौत हो गई। गांव के लोगों ने पंपिंग सेट चलाकर आग बुझाई। क्षेत्रीय लेखपाल गौरव गांधी ने बताया कि आग से एक लाख 85 हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना में क्षेत्र के तुर्काडीह गांव में रामभवन के छप्पर के घर में सोमवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें गृहस्थी का सारा सामान जल गया। क्षेत्रीय लेखपाल विवेक वर्मा ने बताया कि एक लाख रुपये की क्षति हुई है। रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed