फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Holika Dahan today at 4326 places, Holi will be played tomorrow

Gonda News: 4326 स्थानों पर आज होलिका दहन, कल खेली जाएगी होली

Sun, 24 Mar 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 24 Mar 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan today at 4326 places, Holi will be played tomorrow
गोंडा। जिले में आज 4326 स्थानों पर होलिका दहन होगा। सोमवार को पूरे जश्न के साथ जिलेभर में होली खेली जाएगी। शांति व्यवस्था के लिए प्रशासन स्तर से सभी तैयारियां पूरी की गई हैं। बाजार पिचकरी, अबीर व गुलाल और रंगों से गुलजार हो गए हैं। शनिवार को स्कूल-कॉलेजों में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने एक दूसरे पर गुलाल लगाकर होली खेली।
विज्ञापन

आचार्य अनूप पाठक ने बताया कि रविवार रात 10:28 बजे भद्रा समाप्ति के बाद होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त बनेगा। विधि-विधान से होलिका दहन के बाद होली खेली जाएगी। शहर से गांवों तक होली का उल्लास है। बाजारों में दिनभर रंग-गुलाल से लेकर खाने-पीने के सामान की जमकर खरीदारी की गई।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट व एसडीएम की अगुवाई में मारा छापा
जिला अभिहित अधिकारी अजीत कुमार मिश्र ने बताया कि शनिवार को शिकायत के बाद झिलाही में दो दुकानों से मावा, दूध और छेना की मिठाई के तीन नमूने एकत्र किए। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अभियान के दौरान 28 दुकानों से 35 नमूने भरकर प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article