फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Hindu organizations organize candle march in protest against Kamlesh Tiwari's murder

कमलेश तिवारी की हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों ने निकाला कैंडिल मार्च

Mon, 21 Oct 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Hindu organizations organize candle march in protest against Kamlesh Tiwari's murder
मनकापुर। राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के बैनर तले रविवार की शाम झिलाही बाजार में कमलेश तिवारी की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। इससे पहले शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उन्हें श्रंद्धांजलि दी गई। रविवार की देर शाम राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित संजय तिवारी की अगुवाई में झिलाही बाजार में स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में परशुराम सेना एवं युवा वाहिनी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शोक सभा कर कमलेश तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद देर शाम झिलाही बाजार के विभिन्न मार्गों पर कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

कमलेश तिवारी के परिवार को न्याय दिलाने व हिंदुओं की एकजुटता पर चर्चा की गई। इस मौके पर पंडित अतुल शुक्ल, पंडित जुगल किशोर पांडेय उर्फ पेशकार पांडेय, पंडित राघवेंद्र तिवारी, पंडित प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, पंडित प्रवीण कुमार मिश्र आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं हिन्दू युवा वाहिनी की मासिक बैठक कस्बे के बानगढ़ मंदिर परिसर में आनंद सिंह की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

बैठक में कमलेश तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करके फास्ट ट्रैक पर मुकदमा चलाने की मांग की गई। इसके बाद कैंडल मार्च निकाला गया। इस मौके पर राकेश जयसवाल, मोनू जायसवाल, नितिन सिंह, वीर प्रताप सिंह, अभिनव सिंह, सत्य नारायण सैनी, अमित गुप्ता, अनिल कुमार शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष विशाल शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed