राष्ट्र की एकता में हिंदी की महती भूमिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सोमवार को शिक्षण संस्थानों व कार्यालयों में हिंदी दिवस पर गोष्ठी समेत अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में तुलसी सभागार का लोकार्पण किया। इस दौरान वक्ताओं ने देश की राष्ट्र भाषा के महत्व के बारे में बताया। शास्त्री महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर डीएम, एसपी आरपीएस यादव, कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव कश्मीर सिंह सलूजा, साहित्यकार डॉ. सूर्यपाल सिंह ने हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डाला।
डॉ. सूर्य पाल ने हिंदी के निरंतर हो रहे ह्रास पर चिंता व्यक्त की। डॉ. शैलेंद्र नाथ मिश्र, डॉ. आरबी सिंह बघेल, डॉ. मंशा राम वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्राचार्य डॉ. डीपी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और मुख्य नियंता डॉ. ओंकार पाठक ने धन्यवाद ज्ञापित किया। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस पर प्रधानाचार्य रामसिंह ने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने में हिंदी की महती भूमिका है।
राजवर्धन श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी मातृ भाषा राष्ट्र की अटूट एकता, अध्यात्म, भक्ति व संस्कृति को संजोए हुए है। गोष्ठी में अरुण तिवारी, सुनील श्रीवास्तव, सुरेश कुमार, डॉ. अशोक पांडेय, रामनगीना यादव आदि ने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य राम सिंह ने शिक्षकों व बच्चों को हिंदी को अपनाने व मातृ भाषा का प्रचार-प्रसार करने का संकल्प दिलाया। रघुकुल महिला विद्यापीठ में हिंदी दिवस पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए महेंद्र सिंह ने कहा कि हिंदी पूरी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी भाषा है, लेकिन उसे अच्छी तरह समझने, पढ़ने व लिखने वाले सबसे कम हैं। हिंदी भाषा पर अंग्रेजी शब्दों का प्रचलन बढ़ता जा रहा है, जिससे हमारी राष्ट्रीय भाषा हिंदी को विलुप्त होने का भय बन गया।
इसके लिए हमें अपनी जीवनचर्या में हिंदी भाषा का प्रयोग करना अत्यंत जरूरी हो गया है। सेंट जेवियर्स स्कूल पंतनगर में बाल कवि संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय विद्यालय, रवि चिल्ड्रेन एकेडमी व सेंट जेवियर्स के बच्चों ने मौलिक कविताएं प्रस्तुत कीं।
इसमें केंद्रीय विद्यालय को प्रथम, जेवियर्स को द्वितीय और रवि चिल्ड्रेन स्कूल के बच्चे तीसरे स्थान पर रहे, जिन्हें मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. सूर्यपाल सिंह व प्रबंधक सुजैन दत्ता ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विश्व हिंदी दिवस पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय हारीपुर में कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसके अलावा बेटी बचाओ व हिंदी दिवस पर गोष्ठी का आयोजन हुआ।