{"_id":"6a97110194b0c369fd013e17","slug":"high-voltage-burns-equipment-power-supply-disrupted-for-six-hours-gonda-news-c-100-1-gon1041-165342-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हाई वोल्टेज से जले उपकरण, छह घंटे आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हाई वोल्टेज से जले उपकरण, छह घंटे आपूर्ति ठप
Tue, 01 Sep 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्नोहरपुर। महंगूपुर मोड़ स्थित कोहारन भट्ठा के पास सोमवार रात हाई वोल्टेज आने से लोगों के बिजली उपकरण जल गए। इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति छह घंटे ठप रही।
करनैलगंज-बेलसर-नवाबगंज मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर एक कार्यदायी संस्था ने दो दिन में बिजली के पोल शिफ्ट किए थे, लेकिन पास लगे नीम के पेड़ की छंटाई नहीं की। रात करीब तीन बजे 33 हजार की लाइन पर एक पेड़ की डाल गिर गई। इससे हाई वोल्टेज आने के कारण रामबाबू प्रजापति, गोपाल, आशाराम, श्याम बाबू, ललित आदि के इन्वर्टर, पंखे, स्टेबलाइजर व बल्ब जल गए। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। सुबह नौ बजे पहुंचे बिजलीकर्मियों ने डाल हटाकर आपूर्ति बहाल की।
पोल शिफ्टिंग में संस्था की भारी लापरवाही भी सामने आई है। बेस एंगल में नट-बोल्ट और अर्थिंग रॉड नहीं लगाए गए हैं। सीमेंट की ढलाई आधी होने व खराब गुणवत्ता के कारण उसमें दरारें आ गई हैं। खोदे गए गड्ढे भी नहीं भरे गए, जिससे तेज हवा से पोल गिरने का डर बना हुआ है। अवर अभियंता हिम्मत सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने पर छंटाई कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई थी। शिफ्टिंग में बरती गई लापरवाही की जांच कराई जा रही है।