फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   High tension line will be removed from 206 schools

Gonda News: 206 विद्यालयों के ऊपर से हटेगी हाईटेंशन लाइन

Tue, 30 Apr 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 30 Apr 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
High tension line will be removed from 206 schools
गोंडा। जिलाधिकारी कार्यालय के मिनरल फंड से 206 परिषदीय विद्यालयों की हाईटेंशन लाइन हटाई जाएगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पावर कार्पोरेशन से लाइन हटाने में आने वाले खर्च का एस्टीमेट मांगा है। वहीं तीन दिन में कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही है। माना जा रहा है कि अब जल्द ही परिषदीय विद्यालयों से गुजर रही लाइनें हटाई जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में 2609 परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। ऐसे में 206 विद्यालयों के परिसर में ट्रांसफार्मर होने के साथ ही हाईटेंशन लाइनें गुजर रही है। ऐसे में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए खतरा बना हुआ है। इसे हटाने के लिए बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने एक बार फिर बीएसए को तत्काल लाइनें हटवाने के लिए आदेश दिया है। जिलाधिकारी से संपर्क स्थापित कर परिषदीय विद्यालयों से हाईटेंशन लाइनें हटाने की रिपोर्ट तलब की है। ऐसे में जिलाधिकारी कार्यालय के मिनरल फंड से परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनें हटवाने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को बीएसए की ओर से पावर कार्पोरेशन के अधिशासी अभियंताओं से ट्रांसफार्मर व लाइनें हटाने के लिए तीन दिन में एस्टीमेट मांगा गया है।
विज्ञापन

राजस्व प्रशासन के माध्यम से जो भी बिजली विभाग की वसूली की जा रही है। उस रकम का 10 प्रतिशत जिलाधिकारी अपने विवेक पर खर्च कर सकते हैं। इसे मिनरल फंड कहा जाता है। अब माना जा रहा है कि जल्द ही परिषदीय विद्यालयों की हाईटेंशन लाइनें हटाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन राधेश्याम भास्कर ने बताया कि प्रबंध निदेशक का स्पष्ट निर्देश है कि लाइन हटाने में आने वाला खर्च विभाग में जमा होगा। इसके बाद तत्काल परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनें हटा दी जाएंगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article