{"_id":"69db152a8103c7d6a800c2d1","slug":"head-on-collision-between-two-bikes-in-gonda-one-youth-dead-two-critically-injured-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत; दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत; दो गंभीर रूप से घायल
Sun, 12 Apr 2026 09:14 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 12 Apr 2026 09:14 AM IST
सार
गोंडा में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बिलखते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के गोंडा में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसा मनकापुर क्षेत्र में मछली बाजार-सादुल्लानगर मार्ग पर अमघटी पुल के पास हुआ। हादसे में अमित कुमार (18) की मौत हुई है। वह बैरीपुर रामनाथ गांव का रहने वाला था। बताया गया कि अमित ई-रिक्शा मैकेनिक था। दुकान से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, एक युवक के परिजनों ने उसे सादुल्लानगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।