{"_id":"6a35607be40d8b52d80818fc","slug":"harassed-married-woman-hangs-herself-gonda-news-c-100-1-slko1028-160700-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: उत्पीड़न से तंग विवाहिता ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: उत्पीड़न से तंग विवाहिता ने फांसी लगाई
Fri, 19 Jun 2026 09:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 19 Jun 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
खोड़ारे (गोंडा)। खुटेहना सीतारामपुर ग्रंट गांव में दहेज उत्पीड़न से परेशान एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केशवनगर ग्रांट पूर्वी उल्लाहवा निवासी अर्जुन यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने लगभग चार वर्ष पूर्व अपनी पुत्री रूमा यादव का विवाह खुटेहना सीतारामपुर ग्रंट निवासी जोखन के साथ हिंदू रीति-रिवाज से किया था। विवाह के कुछ समय बाद से ही पति जोखन, ससुर ढेलई और देवर द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने लगे। उसे आए दिन मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था।
परिजनों के अनुसार लगातार हो रही प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर रूमा ने बृहस्पतिवार की रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी मनकापुर को जांच सौंपी गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।