{"_id":"67a5fbf4fe8b99cc1d057347","slug":"half-burnt-body-of-youth-found-on-bank-of-canal-in-gonda-police-is-investigating-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नहर किनारे मिली युवक की अधजली लाश, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नहर किनारे मिली युवक की अधजली लाश, पुलिस कर रही जांच
Fri, 07 Feb 2025 05:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 07 Feb 2025 05:56 PM IST
सार
गोंडा में नहर किनारे युवक की अधजली लाश मिली। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के गोंडा में आर्यनगर बाजार के बगल बनबाबा पुरवा के पास शुक्रवार को एक युवक का अधजला शव सरयू नहर की पटरी पर मिला है। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
थाना कौड़िया प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पूर्व प्रधान ने सूचना दी थी। इस पर पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। शव को बरामद किया गया है। मृतक ग्रे कलर की जींस पैंट, चकदार शर्ट व मेंहदी कलर का जैकेट पहने हुआ था। जैकेट अधजली है।
विज्ञापन
स्थानीय स्तर पर उसकी शिनाख्त को लेकर काफी प्रयास किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है। क्षेत्राधिकारी सौरभ कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक शेष मणि पांडेय व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच व पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन