फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gujarat police raid on the store

गुजरात पुलिस ने दुकान पर मारा छापा

Tue, 06 Oct 2015 11:33 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
सूरत में प्रेमिका की मां की हत्या कर जेवरात लूटने के आरोपियों के साथ मंगलवार को गुजरात प्रांत की सूरत पुलिस ने ददुआ बाजार में एक सर्राफ के यहां छापा मारा। छापे में सर्राफ के यहां से लूटे गए जेवरात बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने व्यवसायी को हिदायत देकर मुकदमे की पेशी पर आने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसके बाद लुटेरों को लेकर सूरत के लिए रवाना हो गई। 

नगर कोतवाली के बड़गांव चौकी प्रभारी पवन सिंह ने बताया कि गुजरात प्रांत के सूरत जिले के सूरल-रुरल थाने के उप निरीक्षक एस जडेजा ने मंगलवार को टीम व बड़गांव पुलिस के साथ ददुआ बाजार में एक सर्राफ की दुकान में छापा मारा।
विज्ञापन


छापे में सूरत मेें लूटे गए जेवरात बरामद हुए। चौकी प्रभारी के मुताबिक बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर का रहने वाला फुरकान गुजरात के सूरत में रहता था।

फुरकान की मध्य प्रदेश के रहने वाले शाहिद से सूरत में दोस्ती हो गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि शाहिद ने अपनी प्रेमिका की मां की फुरकान के साथ मिलकर हत्या कर दी थी और वहां से जेवरात व एटीएम कार्ड लूटकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों ने मिलकर एटीएम से निकाले गए रुपये व जेवरात आपस में बांट लिए। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को शाहिद ने दिल्ली और फुरकान ने गोंडा के ददुआ बाजार में लूट के जेवरात बेचे थे।

चौकी प्रभारी ने बताया कि हत्या व लूट के बाद उप निरीक्षक जडेजा की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने हत्या व लूट की बात स्वीकार की।

चौकी प्रभारी के मुताबिक इसी के बाद सूरत पुलिस दोनों को लेकर यहां आई। दबिश के दौरान सर्राफ की दुकान से लूट के जेवरात बरामद हुए हैं।

सूरत पुलिस ने व्यवसायी को मुकदमे की पेशी पर पहुंचकर बयान देने की हिदायत देकर छोड़ दिया और दोनों को साथ लेकर सूरत के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed