फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Groom dies after two hours of marriage

शादी के दो घंटे बाद दूल्हे की मौत

Mon, 06 Jun 2022 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Groom dies after two hours of marriage
गोंडा। थाना उमरीबेगमगंज की ग्राम पंचायत आदमपुर में रविवार को शादी के दो घंटे के भीतर ही युवक की मौत हो गई। इससे वर व वधू पक्ष में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत आदमपुर की रहने वाली युवती की शादी बभनी बभनान निवासी प्रदीप भारती से तय हुई थी। रविवार को गाजे-बाजे के साथ बारात दरवाजे पर पहुंची। द्वारपूजा व विवाह संपन्न होने तक सब कुछ ठीक था। मगर दो घंटे बाद सोमवार सुबह पांच बजे दूल्हे प्रदीप की हालत बिगड़ने लगी और उसे खून की उल्टियां होने लगीं।

दुल्हन के घरवालों द्वारा पूछने पर पता कि चला वर पक्ष ने प्रदीप के किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित होने की बात छिपाई थी, जो अचानक उभरकर सामने आ गई। प्रदीप के पिता उसे लेकर जिला अस्पताल गये, मगर रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। मौत की सूचना आते ही पंडाल में कोहराम मच गया। बाराती धीरे-धीरे खिसक लिए। दुल्हन के पिता ने बताया कि दूल्हे के पिता शव लेकर अपने घर चले गये हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed