{"_id":"583b1e994f1c1b5e290884e5","slug":"governments-have-been-reluctant-to-implement-the-agreement","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौते को लागू करने से कतरा रहीं सरकारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझौते को लागू करने से कतरा रहीं सरकारें
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sun, 27 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
सम्मेलन में जुटी अांगनबाड़ी कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का मंडलीय सम्मेलन रविवार को शहर के गांधी पार्क में आयोजित किया गया। सम्मेलन में संघ के नेताओं ने आंदोलन के दौरान हुए समझौते को लागू न करने पर केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधा।
गांधी पार्क में आयोजित मंडलीय सम्मेलन को संघ के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश कुमार पांडेय ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संघ के आंदोलन के दौरान सरकारों ने जो समझौते किए थे, उन्हें लागू नहीं किया जा रहा है। केंद्र व प्रदेश की सरकार इन समझौतों को लागू करने से कतरा रही हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों व सहायिकाओं का बजट भी पहले से आधा कर दिया गया है।
किसान सभा के राज्य परिषद सदस्य दीनानाथ त्रिपाठी ने कहा कि किसानों, कर्मचारियों व आंगनबाड़ी कर्मचारियों को संगठित होकर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करने के लिए बडे़ पैमाने पर आंदोलन करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
संघ की प्रदेश महामंत्री नीलम पांडेय ने प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर ज्योति गुप्ता, जीनत खान, उर्मिला श्रीवास्तव, ममता सिंह, कमला सिंह, लक्ष्मी पाठक, मीरा जायसवाल समेत अन्य मौजूद रहे।
वहीं, महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ देवीपाटन मंडल के मंडलीय सम्मलेन को संबोधित करते हुए सूबे के कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह पंडित सिंह ने कहा कि प्रदेश की सरकार प्रदेश के विकास के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है और घोषणा.पत्र में किए गए सभी वायदों को पूरा कर चुकी है। मंत्री ने कहा कि जल्द ही महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की सभी समस्याओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष रख कर सभी मांगों को पूरा कराने का प्रयास करेंगे।