फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Got passport made by changing name, went to Dubai

Gonda News: नाम बदलकर बनवाया पासपोर्ट, चला गया दुबई

Fri, 13 Feb 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 13 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Got passport made by changing name, went to Dubai
कटरा बाजार। मोहम्मदपुर के कौड़हा जगदीशपुर निवासी एक युवक ने अपना नाम बदलकर पासपोर्ट बनवा लिया। इसके बाद वह दुबई चला गया। गांव की ही एक महिला ने आरोपी के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर के कौड़हा जगदीशपुर की रहने वाली फिजा खान ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके गांव के ही रहने वाले कैश खान उर्फ अब्दुल वहाब ने 06 जनवरी 2024 को साथियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई की थी। मामले में उन्होंने उसी दिन आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचक ने 18 जनवरी को अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया।
विज्ञापन

फिजा के मुताबिक कैश ने 23 दिसंबर 2025 को कूटरचित दस्तावेज के आधार पर अपना नाम बदलकर पासपोर्ट बनवा लिया और दुबई चला गया। इसका पता चलते ही पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। पासपोर्ट के आवेदन के बाद पुलिस आवेदक के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करती है। इसके बाद ही चौकी, थाने से लेकर स्थानीय अभिसूचना इकाई की ओर से पासपोर्ट कार्यालय में संस्तुति पहुंचती है। ऐसे में पुलिस की जांच भी सवालों के घेरे में आ गई है। कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed