फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Goswami Tulsidas's birth anniversary celebrated with great pomp

गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर में मनाई जयंती

Wed, 07 Aug 2019 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
Goswami Tulsidas's birth anniversary celebrated with great pomp
गोंडा में तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर सूकर खेत में सनातन धर्म परिषद के नेतृत्व में तुलसी जयंत? - फोटो : GONDA
परसपुर (गोंडा)। राम चरित मानस के अमर रचनाकार गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। उनके जन्मस्थान राजापुर सूकर खेत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही गोस्वामी तुलसीदास जी के सगोत्री परिवारों में भी जयंती पर कार्यक्रम हुए। तुलसीदास जी की जयंती को श्रावण शुक्ला सप्तमी के नाम से जाना जाता है और जिले भर में यह त्योहार की तरह मनाया जाता है।
विज्ञापन

तुलसी जन्मभूमि राजापुर सूकर खेत में सनातन साहित्य परिषद एवं सनातन धर्म परिषद द्वारा यह आयोजन किया गया। आयोजन में तुलसीपीठाधीश्वर डा स्वामी भगवदाचार्य ने कहा कि अब सारे विद्वानों द्वारा यह सिद्ध हो चुका है कि गोस्वामी तुलसीदास जी का जन्म अयोध्या के पास राजापुर सूकरखेत का जनपद गोंडा ही है। यहां रेवेन्यू विभाग में 45 बीघा आत्माराम टेपरा गोस्वामी जी के पिता के नाम जमीन आज भी विद्यमान है।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रही महाकवि तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. बीना सिंह ने कहा कि यहां की स्थानीय जनता को सोचना चाहिये कि उनको गोस्वामी तुलसीदास जी जैसा अमूल्य हीरा मिला है। जो एक धरोहर है। जिसे हम सरंक्षित रखें। इस क्षेत्र का विकास उनके गरिमा के अनुकूल होना चाहिये। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संतशरण त्रिपाठी संत ने किया। आरएसएस के जिला कार्यवाह ओमप्रकाश पांडेय ने कहा हम सभी का दायित्व बनता है कि हम लोग इस स्थली के लिये कुछ न कुछ करें। जयंती समारोह को विजय चौरसिया, रामकुमार सोनी, रामसुन्दर पांडेय, डॉ संतशरण त्रिपाठी संत, शिवाकांत मिश्र विद्रोही, रवीन्द्रनारायण सिंह भ्रमर सहित अनेक लोगों ने संबोधित किया। इस अवसर पर सभासद जगदीश सोनी, सिद्धान्त शुक्ला अंशू, अशोक सिंह, अनुज रस्तोगी, दुर्गा सिंह, किशोर दास, स्वामी रामभद्राचार्य, योगेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने काव्य पाठ, तुलसी मंदिर की परिक्रमा, तुलसी साहित्य पर व्याख्यान भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed