फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda's youth died in an accident in Ludhiana

Gonda News: लुधियाना में हादसे में गोंडा के युवक की मौत

Tue, 02 May 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 02 May 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Gonda's youth died in an accident in Ludhiana
दिलीप यादव की फाइल फोटो
गोंडा। लुधियाना की एक कंपनी में काम करने वाले गोंडा के युवक की कंटेनर गिरने से दबकर मौत हो गई। परसपुर के ग्राम डेलईपुरवा बसंतपुर निवासी रमई यादव ने बताया कि उनका पौत्र दिलीप यादव (24) एक माह पहले लुधियाना के टंडारी कला में काम करने गया था। जहां वह एक कंपनी में क्रेन से कंटेनर लोड करने का काम करता था। सोमवार सुबह उसने अपनी मां शांति से फोन पर बात की थी। कुछ देर बाद फोन पर सूचना मिली कि कंटेनर लोड कराते समय एक कंटेनर उसके ऊपर गिर गया। जिससे दबकर दिलीप की मौत हो गई। हादसे से परिवार के कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। रमई ने बताया कि दिलीप चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके एक अन्य भाई की भी मृत्यु हो चुकी है। नवंबर में दिलीप की शादी तय थी। रमई ने बताया कि बुधवार सुबह दिलीप का शव गांव पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed