{"_id":"6335e75c6a3eda3dc37c182c","slug":"gonda-vaccination-covid-dose-gonda-news-lko6507044123","type":"story","status":"publish","title_hn":"382 शिविरों में लग रहा बूस्टर, आप भी निभाएं अपनी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
382 शिविरों में लग रहा बूस्टर, आप भी निभाएं अपनी जिम्मेदारी
विज्ञापन
फोटो-11 गोंडा के वजीरगंज में कोरोनारोधी वैक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग में सबसे बड़ा हथियार साबित हो रही वैक्सीन का बूस्टर डोज लेने में लोग कंजूसी कर रहे हैं। जिले के 14 लाख लोग अभी भी कोरोनारोधी वैक्सीन की बूस्टर डोज से वंचित हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 दिनों तक विशेष अभियान चलाकर युवाओं को बूस्टर डोज की खुराक मुफ्त में लगाई गई। शुक्रवार के बाद बूस्टर डोज लगवाने वालों को निर्धारित पैसे चुकाने पड़ेंगे।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 दिनों का विशेष अभियान चलाकर लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन की बूस्टर खुराक दी गई। 15 जुलाई से 30 सितंबर तक चलने वाले विशेष अभियान के तहत बूस्टर डोज लगवाने में बड़ी संख्या में लोगों ने कंजूसी की। 30 सितंबर तक जिले के 20,47,530 लोगों को बूस्टर डोज लगवानी थी, लेकिन गुुरुवार तक मात्र साढ़े छह लाख लोगों ने बूस्टर की खुराक ली।
30 सितंबर के बाद बूस्टर डोज लगवाने के पैसे चुकाने पड़ेंगे। 15 जुलाई से पहले निजी अस्पतालों में बूस्टर डोज लगवाने के लिए 386 रुपये चुकाने पड़ रहे थे। गुरुवार को 382 केंद्रों पर लगे शिविर में टीकाकरण किया गया। जनप्रतिनिधियों ने मेगा टीकाकरण का उद्धाटन किया। जिसमें देर शाम तक करीब 14 हजार लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाया गया।
विज्ञापन
बूस्टर डोज लगवाकर निभांए जिम्मेदारी
कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग में हर किसी को अपनी जिम्मेदारी निभाना होगा। संक्रमण को हराने के लिए सभी लोग कोरोनारोधी वैक्सीन का बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं। हमने भी बूस्टर डोज लगवाकर खुद व अपने परिवार को सुरक्षित किया।
संध्या शुक्ला, अधिवक्ता
गर्भवती महिलाएं भी लगवा सकती टीका
कोरोना संक्रमण से खुद व होने वाले बच्चे को बचाने के लिए गर्भवती महिलाएं भी कोरोनारोधी वैैक्सीन की आवश्यक खुराक ले सकती हैं। जिन लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगे छह महीने हो गए, वह अपने करीबी सेंटरों पर जाकर वैक्सीन की बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं।
डॉ. सुवर्णा कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ
परिवार को सुरक्षित करने के लिए लगवाएं टीका
खुद व अपने परिवार को कोरोना संक्रमण के बचाने के लिए वैक्सीन की बूस्टर डोज अवश्य लगाएं। इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी, जिससे संक्रमण का प्रभाव कम होगा। वैक्सीन का कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। हमने खुद भी वैक्सीन का बूस्टर डोज लगवाया है। शिवम तिवारी, युवा
बूस्टर डोज हर हाल में लगवाएं
कोरोना का टीका लगवाने का असर यह हुआ है कि तीसरी लहर आई और कब चली गई पता ही नहीं चला। खुद के साथ पूरे परिवार और अपनी टीम को टीका लगवा चुका हूं। बूस्टर डोज भी लग गया है। लोगों को बूस्टर डोज के फायदे भी बताए जा रहे हैं। बूस्टर डोज लोग हर हाल में लगवाएं। डॉ. रश्मि वर्मा, सीएमओ