{"_id":"6a9da7a7ada3c3da9e0cd0b8","slug":"approval-for-construction-of-12-small-bridges-gonda-news-c-100-1-gon1003-165591-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 12 लघु सेतु निर्माण को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 12 लघु सेतु निर्माण को मंजूरी
Sun, 06 Sep 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। शासन ने देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच और बलरामपुर में 12 लघु सेतु, बॉक्स कलवर्ट व पहुंच मार्गों के निर्माण को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं पर 23.88 करोड़ रुपये खर्च होंगे। चालू वित्तीय वर्ष में 4.77 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे।
गोंडा में मरचौर-गजसिंह के बीच सोतिया नाले, अल्लीपुर गोकुला-कटरा शहबाजपुर के बीच सोतिया नाले, गोंडा-कटरा मार्ग से चयपुरवा मार्ग पर टेढ़ी नदी, तुरकोली-धुसवा के बीच नकहा नाले और खड़ौवा में नरवा नाले पर पुल बनाए जाएंगे। इन कार्यों पर करीब 10.58 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
बहराइच में भोला कुड़वा के सोती नाले, रायगंज-गढ़ीघाट के बीच स्थानीय नाले और खरिहा दपौली के गोसाईपुरवा के पास कोडरी नाले पर निर्माण होगा। इन कार्यों की लागत करीब 10.27 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
बलरामपुर में खगईजोत-कल्लूबनकट मार्ग, विश्रामपुर के सुआंव नाले, श्रीनगर-हरहरपुर मार्ग और गोंडा-उतरौला मार्ग से रेहरा माफी के बीच नाले पर चार बॉक्स कलवर्ट बनेंगे। इन पर 4.71 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यों के लिए सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं।