{"_id":"6a9da8bb048fd885e1007650","slug":"nand-utsav-enthralled-the-audience-gonda-news-c-100-1-slko1028-165592-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नंद उत्सव ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नंद उत्सव ने बांधा समां
Sun, 06 Sep 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
गोंडाधीश दरबार में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे व मौजूद श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। झूलेलाल चौराहा स्थित गोंडाधीश के पंडाल में रविवार को महोत्सव के दूसरे दिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। इससे पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा।
बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और नंद उत्सव पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। नंद उत्सव के दौरान पंडाल में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में आनंद वर्मा, सिद्धार्थ, रोहित, वैभव, आलोक, सुमित, सूरज, प्रिंस, नमन, श्रेष्ठ, अमित, सीमा, अंशु वर्मा, पिंकी, अंजू वर्मा और रजनी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
आज होगी महाआरती
महोत्सव में सोमवार को भव्य महाआरती होगी। श्रद्धालु आरती की थालियां लेकर सामूहिक रूप से भगवान श्रीकृष्ण की आरती करेंगे। इस दौरान जनपद समेत पूरे विश्व के कल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जाएगी।