{"_id":"639a151b2100216ec93b3173","slug":"gonda-pradhan-bridge-gyapan-gonda-news-lko66187388","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बांध निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बांध निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा के करनैलगंज तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीण। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज (गोंडा)। चारागाह व बाढ़ शरणार्थी स्थल की भूमि पर बांध का निर्माण कराने को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया है। तहसील करनैलगंज के चचरी बाजार के पास स्थित चारागाह की भूमि से हाल ही में उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने अवैध कब्जेदारों को हटवाया।
आरोप है कि उसी भूमि पर ग्राम प्रधान द्वारा अवैध तरीके से बांध का निर्माण करवाया जा रहा है। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को तहसील में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि चारागाह की भूमि पर किसी भी प्रकार का सरकारी व गैर सरकारी निर्माण किया जाना उचित नहीं है। उक्त मैदान में प्रति वर्ष धार्मिक अनुष्ठान एवं सामाजिक कार्यक्रम होता है। वहीं, जब चारों तरफ बाढ़ का पानी भर जाता है तो यह भूमि जनता व उनके पशुओं के लिए ठिकाना बनती है। ज्ञापन में चंद्रभान सिंह, राम कुमार सिंह, कौशलेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह, आशीष सिंह, मुन्नू सिंह, मनीष सिंह एडवोकेट, सर्वेश सिंह, जटाशंकर सिंह के हस्ताक्षर हैं। संवाद