{"_id":"698dbf345d70508d180b5810","slug":"gonda-police-post-in-charge-and-inspector-suspended-for-taking-bribe-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: रिश्वत लेने के मामले में दोषी पाए गए चौकी प्रभारी व दरोगा निलंबित, होगी विभागीय जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda: रिश्वत लेने के मामले में दोषी पाए गए चौकी प्रभारी व दरोगा निलंबित, होगी विभागीय जांच
Thu, 12 Feb 2026 05:23 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 12 Feb 2026 05:23 PM IST
सार
गोंडा जिले में रिश्वत लेने के मामले में दोषी पाए गए पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। दोनों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा जिले के देवीपाटन परिक्षेत्र के भ्रष्टाचार निरोधी सेल की जांच में रिश्वत लेने के आरोप सही पाए जाने पर पुलिस विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग मामलों में आरोपी बनाए गए उपनिरीक्षक और चौकी प्रभारी को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
पहला मामला श्रावस्ती के थाना हरदत्तनगर ग्रिंट से जुड़ा है। शिकायतकर्ता बहराइच जिले के नानपारा थाने के छोटा गुलौरा निवासी राजेंद्र वर्मा ने भ्रष्टाचार निरोधी हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी कि 20 जून 2025 की रात उपनिरीक्षक अंकुर वर्मा पुलिसकर्मियों के साथ उनके घर पहुंचे और पूछताछ के नाम पर थाने ले गए। आरोप है कि सुबह छोड़ने के बदले स्थानीय दलाल के माध्यम से उनसे 1.30 लाख रुपये वसूले गए।
दूसरा मामला थाना श्रावस्ती के भिनगा क्षेत्र का है, जहां एक महिला शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पड़ोसी विवाद में मुकदमा दर्ज कराने और कार्रवाई के नाम पर प्रभारी जेल चौकी एसएन यादव द्वारा दलाल के माध्यम से दो हजार रुपये लिए गए, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
दोनों शिकायतों पर पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अमित पाठक के निर्देश पर भ्रष्टाचार निरोधी सेल ने गोपनीय जांच कराई जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। विस्तृत जांच में भी दोनों मामलों की पुष्टि हुई। इस पर थाना हरदत्तनगर ग्रिंट के उपनिरीक्षक अंकुर वर्मा तथा प्रभारी जेल चौकी एसएन यादव को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के आदेश जारी किए गए हैं।