फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,pending complaints,bill,electeic

2.30 लाख उपभोक्ताओं ने कभी नहीं दिया बिजली बिल, होगी वसूली

Wed, 02 Nov 2022 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
gonda,pending complaints,bill,electeic
गोंडा में कटरा बाजार उपकेंद्र। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले में बिजली उपभोक्ताओं के बिल न जमा होने से विभाग को राजस्व घाटा हो रहा है। तीन लाख 78 हजार उपभोक्ताओं का करीब चार अरब रुपये बिजली बिल बकाया है। जिनमें से 2.30 लाख उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद एक भी बार बिल नहीं जमा नहीं किया। विभाग अब ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाकर वसूली करेगा।
विज्ञापन

जिले में चार विद्युत वितरण खंड में चार लाख 45 हजार उपभोक्ता हैं, जिनमें से 3,78,213 उपभोक्ताओं का 391.48 करोड़ रुपये बिजली बिल बकायेदारी हैं। वहीं करीब 2.30 लाख उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने कभी बिजली का बिल नहीं जमा किया। अधीक्षण अभियंता राम नरेश सरोज ने बताया कि 15 नवंबर तक अभियान चलाकर कभी बिल न भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को जागरूक कर बिजली बिल की वसूली की जाएगी। सभी उपकेंद्र प्रभारी अपने अपने क्षेत्रों में नेवरपेड उपभोक्ताओं के घर जाकर बिजली बिल जमा करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
विज्ञापन

नेवरपेड वालों की संख्या ज्यादा
जिले में नेवरपेड वाले उपभोक्ता बड़ी संख्या में हैं, जिनको जागरूक कर बिजली का बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बिल्कुल न जमा करने वाले उपभोक्तओं का कनेक्शन काट दिया जाएगा। - राम नरेश सरोज, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed